First_Notification_Logo

अस्पतालों में तेज़ी से बढ़ रहे ‘Eye Flu’ के केस, जानें कारण, लक्षण और बचाव के उपाय

अस्पतालों में तेज़ी से बढ़ रहे 'Eye Flu' के केस, जानें कारण, लक्षण और बचाव के उपाय

हमारे देश भारत के बहुत से शहरों में बारिश के कारण बाढ़ जैसी स्थिति बनी हुई है। इन शहरों में जगह – जगह पर बहुत – सा पानी भरा गया है। जिस वजह से न केवल लोगों की ज़िन्दगी अस्त – व्यस्त हो गई है, इसके अलावा इन क्षेत्रों में आँखों से जुड़ी बहुत – सी बीमारियाँ भी तेज़ी से बढ़ रही हैं।

इन बिमारियों में सबसे तेज़ी से ‘Eye Flu’ नामक बीमारी फैल रही है। ‘Eye Flu’ से ग्रस्त मरीज़ों को लाल आँख, आँखों में दर्द जैसी बहुत – सी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।

ऐसे में यदि आप अपने आप को ‘Eye Flu’ के infection से बचाना चाहते हैं तो आपको इसके कारण, लक्षण तथा बचाव के उपाय के बारे में जानकारी रखना बहुत ही ज़रूरी है और आपको इस जानकारी से अवगत करवाएँगे हम।

आख़िर क्या है 'Eye Flu'?

medical language में ‘Eye Flu’ को pink eye या conjunctivitis भी कहते हैं। यह बीमारी आमतौर पर बारिश के मौसम होती है। ‘Eye Flu’ की इस बीमारी में आँखों के सफ़ेद हिस्से में infection हो जाता है। इस बीमारी के अधिकतर मामले सर्दी, खाँसी वाले virus के कारण फैलते हैं।

'Eye Flu' का कारण

बारिश के गन्दे पानी में नहाने या फिर ज़्यादा देर तक पसीने में काम करना आँखों के इस infection का प्रमुख कारण माना जाता है। इसके अलावा गन्दे हाथों से आँखों को छूने, ‘Eye Flu’ से ग्रस्त किसी व्यक्ति के साथ हाथ मिलाने से भी ‘Eye Flu’ का infection फैल सकता है।

'Eye Flu' के लक्षण

  • लाल आँखें
  • आँखों में सफ़ेद कीचड़ दिखना
  • आँखों से पानी का निकलना
  • सूजी हुई आँखें

'Eye Flu' से बचने के उपाय

  • ‘Eye Flu’ से पीड़ित व्यक्ति को काला चश्मा पहनकर रखना चाहिए।
  • TV अथवा Mobile को लगातार देखने से बचना चाहिए।
  • बार – बार आँखों को छूना नहीं चाहिए।
  • ‘Eye Flu’ से बचने के लिए बारिश में नहीं भीगना चाहिए।

 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top