First_Notification_Logo

मणिपुर में जनता का न्याय!!! महिलाओं के साथ दरिंदगी पर गुस्साई भीड़ ने आरोपी को दी खौफ़नाक सज़ा  

मणिपुर में जनता का न्याय!!! महिलाओं के साथ दरिंदगी पर गुस्साई भीड़ ने आरोपी को दी खौफ़नाक सज़ा

जब – जब क़ानूनी व्यवस्था fail हुई है तब – तब जनता ने अपने लिए स्वयं न्याय किया है। ऐसा ही मणिपुर का एक मामला सामने आया है। इस मामले से मचे बवाल के कारण वहाँ गुस्साई भीड़ ने इस घटना में शामिल मुख्य आरोपी के घर को आग लगा दी।

दरअसल, कुछ समय पहले मणिपुर में पहले कुछ महिलाओं को नग्न अवस्था में सड़क पर दौड़ाया गया तथा उसके बाद उनके साथ आपत्तिजनक हरकतें की गईं। इस घटना पर गुस्साई भीड़ ने react करते हुए इस घटना के मुख्य आरोपी के घर को आग लगा दी।

इस पूरी घटना का एक video viral हो रहा है, जिसमें यह देखा जा सकता है कि इस भीड़ में ज़्यादातर महिलाएँ मौजूद हैं। इस शर्मनाक घटना का मुख्य आरोपी ‘खुयरूम हेरादास’ नाम का एक व्यक्ति है।

मणिपुर viral video

हम आपको यह बता देना चाहते हैं कि social media पर बीते दिनों एक video सामने आया था। जिसमें 2 महिलाएँ पुरुषों की भीड़ के साथ सड़क पर चलती हुई नज़र आ रही थीं। 

इस video में हैरानी की बात तो यह थी कि इन महिलाओं के शरीर के ऊपर एक भी कपड़ा नहीं था। नग्न अवस्था में इन महिलाओं को सड़क पर सिर्फ़ दौड़ाया ही नहीं गया बल्कि उस भीड़ में शामिल कुछ युवकों द्वारा उन महिलाओं के साथ अश्लील हरकतें भी की गईं। इसके बाद उन महिलाओं को खेत की तरफ ले जाया जा रहा था।

बाद में इन महिलाओं के साथ सामूहिक बलात्कार की घटना को भी अंजाम दिया गया। इस घटना ने सरकार की क़ानूनी व्यवस्था पर प्रश्न चिह्न लगा दिया है।

अब तक इस मामले में पुलिस द्वारा 4 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इन में से एक आरोपी की पहचान हो गई है। वहीं, तीन के बारे में अभी पूछताछ चल रही है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top