First_Notification_Logo

इस दिन भक्तों पर होगी शिव जी की डबल कृपा, जानें सावन के किस दिन बना यह शुभ संयोग

इस दिन भक्तों पर होगी शिव जी की डबल कृपा, जानें सावन के किस दिन बना यह शुभ संयोग

इस साल सावन शुक्ल पक्ष का 7वाँ सोमवार 21 अगस्त को पड़ रहा है और इसी दिन नागपंचमी का संयोग भी बन रहा है। इसके साथ ही इस दिन और भी कई शुभ संयोग बन रहे हैं। भगवान शिव जी की विधिवत पूजा करने से आप इस दिन उनकी डबल कृपा के भागीदार बन जाएँगे।

सावन का 7 वाँ सोमवार क्यों है इतना शुभ?

सावन के 7वें सोमवार पर चंद्रमा तुला राशि में रहेंगे। ऐसे में गुरु तथा चंद्रमा एक – दूसरे के आमने – सामने रहेंगे। जिसके कारण ‘गजकेसरी योग’ संयोग बनेगा। इस दिन इसके अलावा सुबह 4 बजकर 22 मिनट पर ‘सर्वार्थ सिद्धि’ का योग बन रहा है।

इस दिन ‘अमृत योग’ भी बन रहा है। इन सभी शुभ योग के साथ ही ‘रवि योग’ भी देखने को मिलेगा। 21 अगस्त की तिथि को ‘नागपंचमी तिथि’ है इसलिए इस दिन ‘पितृदोष’ तथा ‘कालसर्प दोष’ के निवारण के लिए इस दिन का समय काफी अच्छा सिद्ध होने वाला है।

इस दिन ‘महामृत्युंजय मंत्र’ का जाप करना भी बहुत फलदायी सिद्ध होगा। इसके अलावा इस दिन भगवान शिव जी का रुद्राभिषेक करना भी बहुत लाभकारी साबित होगा।

महत्वसावन माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि तथा पंचमी तिथि का आरम्भ 21 अगस्त 2023 की सुबह 12.23 मिनट से लेकर 22 अगस्त 2023 को सुबह 02 बजे तक रहेगा। धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक, नाग पंचमी तिथि के दिन साँप की पूजा करने का विशेष महत्व होता है।

ऐसा माना जाता है कि इस दिन नाग देवता की पूजा करने से जीवन में आ रही समस्याओं का नाश हो जाता है साथ ही व्यक्ति की सभी मनोकामनाएँ भी पूरी हो जाती हैं।

नागपंचमी के दिन कालसर्प दोष से बचने के लिए भगवान शिव जी पर कच्चा दूध, गंगाजल, तथा काला तिल चढ़ाना चाहिए। यह उपाय करने से आपका कालसर्प दोष, दुख, दर्द आदि सभी समस्याएँ दूर हो जाती हैं।

Disclaimer : इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल मनोरंजन और सामान्य जानकारी के उद्देश्य से प्रकाशित की गई है। हमारा यह ब्लॉग पूर्णता, विश्वसनीयता और सटीकता के बारे में कोई वारंटी नहीं देता है। यदि आप इस website से सम्बन्धित जानकारी को लेकर कोई भी कार्रवाई करते हैं, तो वह पूरी तरह से आपका अपना जोखिम होगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top