First_Notification_Logo

चंद्रयान – 3 Update : 23 अगस्त को बनेगा इतिहास, जब भारत समेत 2 देशों के चंद्रयान चाँद पर उतरेंगे एकसाथ

चंद्रयान - 3 Update : 23 अगस्त को बनेगा इतिहास, जब भारत समेत 2 देशों के चंद्रयान चाँद पर उतरेंगे एकसाथ

वह दिन अब ज़्यादा दूर नहीं है जब भारत का चंद्रयान – 3 सफलता को गले लगाएगा। 23 अगस्त को चंद्रयान – 3 चाँद की ज़मीन पर land करेगा। यह तो हुई एक वजह अब इसके अलावा एक और ऐसा कारण है जिसकी वजह से 23 अगस्त की तारीख बहुत खास होने जा रही है।

23 अगस्त को पहली बार ऐसा होगा कि एक साथ 2 देशों के अंतरिक्ष यान चंद्रमा के south pole पर land करेंगे। चाँद के इस छोर पर अभी तक किसी भी देश का space craft नहीं पहुँच सका है।

भारत और रूस ही वह 2 देश हैं, जो इस achievement को हासिल करने वाले हैं। भारत ने साल 2019 में भी चाँद पर अंतरिक्ष यान भेजा था परन्तु वह अपने mission में सफल नहीं हो पाया था।

Reports के according रूस लगभग 50 वर्ष बाद शुक्रवार यानी आज के दिन चाँद के लिए अपना 1st spacecraft भेजेगा। रूस ने वर्ष 1976 के बाद आज तक चाँद पर कोई mission नहीं भेजा है।

आज रूस चाँद पर अपने ‘लूना-25’ यान को भेजेगा। इस अंतरिक्ष यान का launch european space agency की मदद के बिना ही किया जाएगा क्योंकि european space agency ने यूक्रेन पर रूस के attack के बाद मॉस्को के साथ अपना Collaboration ख़त्म कर दिया है।

बनेगा नया इतिहास

23 अगस्त को Russian spacecraft की चाँद पर पहुँचने की उम्मीद है। इसी तारीख को भारत की तरफ से 14 जुलाई को भेजे गए चंद्रयान – 3 की चाँद की ज़मीन पर कदम रखने की उम्मीद है।

इन दोनों ही देशों ने अपने – अपने यान को चाँद के south pole पर उतारने का target set किया है। अभी तक इस हिस्से पर कोई भी देश अपने अंतरिक्ष यान की soft landing करने में सफल नहीं हुआ है।

पिछली बार चूक गया था भारत

हम आपको बता देना चाहते हैं कि भारत ने साल 2019 में पहले ही प्रयास में अपने चंद्रयान – 2 को चाँद तक भेज दिया था हालाँकि वह उसकी soft landing सुरक्षित तरीके से नहीं करवा पाया था।

जिसकी वजह से उसका lander crash हो गया था। अब भारत ने पुराने अंतरिक्ष यान की खामियों को दूर करके एक नया अंतरिक्ष यान भेजा है, जिसकी 23 अगस्त को चाँद के south pole पर land करने की उम्मीद है।

यदि यह mission success हो जाता है तो भारत भी उन सफल देशों में से एक बन जाएगा, जो अपने अंतरिक्ष यान को चाँद पर भेजने में सफल हो पाए हैं।

Disclaimer : इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल मनोरंजन और सामान्य जानकारी के उद्देश्य से प्रकाशित की गई है। हमारा यह ब्लॉग पूर्णता, विश्वसनीयता और सटीकता के बारे में कोई वारंटी नहीं देता है। यदि आप इस website से सम्बन्धित जानकारी को लेकर कोई भी कार्रवाई करते हैं, तो वह पूरी तरह से आपका अपना जोखिम होगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top