First_Notification_Logo

चंद्रयान – 3 Update : चंद्रयान – 3 का है आज अहम पड़ाव, दुआ करें उसकी नैया हो जाए पार, जानें आज क्या होने वाला है ख़ास

चंद्रयान - 3 Update

चंद्रयान – 3 mission अब धीरे – धीरे अपनी सफलता की और बढ़ता जा रहा है। 1 महीने बाद आज के दिन चंद्रयान – 3 mission एक महत्वपूर्ण पड़ाव पर पहुँच चुका है।

चंद्रयान – 3 को आज यानी कि 16 अगस्त को चाँद के 153 KM x 163 KM के orbit में स्थापित कर दिया गया है। ऐसा करने पर अब चाँद की range में entry करने का process पूरा हो गया है।

अब चंद्रयान – 3 के Propulsion Module और Lander अलग होने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। यह चंद्रयान – 3 के लिए एक critical stage है। ISRO की ओर से आज इन्हें अलग किया जाएगा। Propulsion से अलग होने के बाद Lander की प्रारंभिक जाँच (initial screening) होगी।

ISRO द्वारा बताया गया है कि Lander में 4 main thrusters लगे हुए हैं, जो Lander को चाँद की सतह (surface) पर आराम से land करने में capable बनाएँगे। इसके साथ ही अन्य sensor का भी test करने की ज़रूरत है।

नहीं दोहराई जाएगी पिछली गलती

चंद्रयान – 3 को लेकर ISRO के former chairman सिवन के अनुसार अब landing procedure को लेकर definitely ज़्यादा चिन्ता होगी। Last time यह success नहीं हो पाया था लेकिन इस बार हम सभी को उस बेहतरीन पल का इंतजार है, जब हम उस कामयाबी को हासिल कर सकेंगे।

मुझे पूरा विश्वास है कि इस बार यह ज़रूर सफलता को प्राप्त कर लेगा क्योंकि हमने चंद्रयान – 2 के समय हुई गलतियों से सीख ली है। उन्होंने यह भी कहा कि हमने उन गलतियों को ठीक कर लिया है। इसके अलावा, जहाँ भी margin कम था, वहाँ additional margin जोड़ा गया है।

कैसे सफलता की ओर बढ़ा चंद्रयान - 3?

ISRO ने बताया कि 17 अगस्त को चंद्रयान – 3 के propulsion module से Lander module को अलग करने की planning की गई है। चंद्रयान – 3 को 14 जुलाई को launch किया गया था। इसके बाद 5 अगस्त को यह चाँद के orbit में enter हुआ था।

फिर इसने 6 अगस्त, 9 अगस्त तथा 14 अगस्त को चाँद के अगले orbits में entry की थी। इन सभी stages को सफलतापूर्वक पार करते हुए चंद्रयान – 3 चाँद के ओर भी पास पहुँचता जा रहा है।

हमें पूरी आशा है कि इस बार यह mission हर हाल में सफल होगा। यह हमें नाराज़ नहीं करेगा और हमारी उम्मीदों पर बिलकुल खरा उतरेगा।

Disclaimer : इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल मनोरंजन और सामान्य जानकारी के उद्देश्य से प्रकाशित की गई है। हमारा यह ब्लॉग पूर्णता, विश्वसनीयता और सटीकता के बारे में कोई वारंटी नहीं देता है। यदि आप इस website से सम्बन्धित जानकारी को लेकर कोई भी कार्रवाई करते हैं, तो वह पूरी तरह से आपका अपना जोखिम होगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top