First_Notification_Logo

चंद्रयान – 3 Update : सफलतापूर्वक अलग हुआ लैंडर, आज शाम को होगी डीबूस्टिंग, जानें इससे चंद्रयान – 3 को क्या होगा फ़ायदा

चंद्रयान - 3 Update : सफलतापूर्वक अलग हुआ लैंडर, आज शाम को होगी डीबूस्टिंग, जानें इससे चंद्रयान - 3 को क्या होगा फ़ायदा

जैसे – जैसे चंद्रयान – 3 चाँद के करीब पहुँचता जा रहा है, वैसे – वैसे भारत एवं भारतवासियों का मन हर्षोउल्लास से भरता जा रहा है। चंद्रयान – 3 अब बस चाँद पर पहुँचने ही वाला है। गुरुवार को यानी 17 अगस्त को ‘विक्रम’ Lander Propulsion Module से successfully अलग हो गया है।

जिसके बाद से ही अब देशभर तथा ISRO के scientists को चंद्रयान – 3 की landing का बेसब्री से इंतजार है। ऐसा बताया जा रहा है कि अब आने वाले दिन बहुत ही important हैं, जिनमें lander की speed को कम किया जाएगा तथा वह soft landing के लिए तैयारी होगा।

कब होगी rover की landing?

Propulsion Module से अलग होने के बाद lander Module में lander ‘विक्रम’ तथा rover ‘प्रज्ञान’ मौजूद हैं, जो अब एक ऐसे orbit में उतरने वाले हैं, जिससे वह चाँद के surface के और भी करीब पहुँच जाएँगे।

अब 23 अगस्त को वह पल आने वाला है, जब lander चन्द्रमा का surface छू लेगा। last time के comparatively इस बार चंद्रयान – 3 में इस प्रकार के परिवर्तन किए गए हैं कि अब soft landing आसानी से हो जाएगी। चाँद के south pole पर शाम 5 : 47 बजे ‘soft landing’ कराने का प्रयास किया जाएगा।

2019 में नहीं हो पाई थी सॉफ्ट लैंडिंग

Indian Space Research Organisation (ISRO) ने यह भी बताया है कि propulsion module अपने present orbit में कई महीनों तथा सालों तक घूमता रहेगा एवं कई important information देगा। हम आपको बता देना चाहते हैं कि चंद्रयान – 3 से पहले भेजा गया चंद्रयान – 2 साल 2019 में ‘soft landing’ करने में असफल रहा था।

जिसके बाद अब चंद्रयान – 3 को भेजा गया है। इसका motive चन्द्रमा के surface पर safe ‘soft landing’ करने के साथ – साथ चन्द्रमा पर rover के घूमने तथा scientific experiment करने का है। लगभग 600 करोड़ रुपये की Cost से बने चंद्रयान – 3 को 14 जुलाई को चन्द्रमा के south pole तक की यात्रा पर भेजा गया था।

डीबूस्टिंग होगी शुरू

Lander के अलग होने के बाद ISRO की ओर से इसकी Information दी गई है। ISRO ने Twitter पर बताया कि, “lander module propulsion module से successfully अलग हो गया है तथा शुक्रवार यानी 18 अगस्त की शाम को लगभग 4 बजे इसके deboosting (गति कम करने की प्रक्रिया) से गुजरते हुए चाँद के orbit में थोड़ा और नीचे आने की सम्भावना है।’’

Disclaimer : इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल मनोरंजन और सामान्य जानकारी के उद्देश्य से प्रकाशित की गई है। हमारा यह ब्लॉग पूर्णता, विश्वसनीयता और सटीकता के बारे में कोई वारंटी नहीं देता है। यदि आप इस website से सम्बन्धित जानकारी को लेकर कोई भी कार्रवाई करते हैं, तो वह पूरी तरह से आपका अपना जोखिम होगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top