First_Notification_Logo

चंद्रयान – 3 Update : 2 दिन बाद चाँद पर लैंड करेगा चंद्रयान – 3, जानें चाँद पर कैसे होगी लैंडिंग?

2 दिन बाद चाँद पर लैंड करेगा चंद्रयान - 3

बीते दिन यानी 20 अगस्त को LUNA – 25 चाँद से टकराकर crash हो। यह एक रूसी spacecraft था, जिसे चंद्रयान – 3 से 3 दिन पहले चाँद पर land करना था लेकिन यह इस mission में असफल हो गया।

इस समय चंद्रयान – 3 चाँद से 25 KM की दूरी पर चक्कर लगा रहा है तथा वह 23 अगस्त की शाम को 6 : 04 minute पर चन्द्रमा के surface पर soft landing करेगा।

‘विक्रम’ नाम का Lander Module 17अगस्त को चंद्रयान – 3 के propulsion module से अलग होने के बाद अपने आप ही आगे बढ़ रहा है तथा अब चन्द्रमा से इसकी दूरी मात्र 25 KM रह गई है।

Indian Space Agency ‘Indian Space Research Organization’ (ISRO) ने कहा कि, “lander module soft landing से पहले internal investigation process से गुजरेगा। lander module में lander ‘विक्रम’ तथा rover ‘प्रज्ञान’ हैं।

तय समय पर लैंड न हुआ तो कितना इंतजार करना होगा?

एक report के according, 23 अगस्त से चाँद पर lunar day शुरू होगा। धरती के 14 दिनों के बराबर चन्द्रमा पर एक lunar day होता है। इन 14 दिनों तक चन्द्रमा पर निरन्तर सूरज की रोशनी रहती है।

चंद्रयान – 3 में जो instrument लगे हैं, उनकी life एक lunar day दिन की है क्योंकि यह solar power से चलते हैं इसलिए इन्हें काम करने के लिए सूरज की रोशनी की जरूरत होती है।

यदि किसी कारणवश 23 अगस्त को चंद्रयान – 3 चाँद पर land नहीं कर पाता है तो next day फिर से कोशिश की जाएगी। अगर उस दिन भी वह इसमें success नहीं हो पाता तो फिर उसे 29 दिन या फिर पूरे महीने का wait करना पड़ेगा जोकि एक lunar day तथा एक lunar night के बराबर होगा।

ऐसे होगी सॉफ्ट लैंडिंग

ISRO ने बताया कि lander ‘विक्रम’ तथा rover ‘प्रज्ञान’ से के साथ lander module के 23 अगस्त की शाम 6 बजकर 4 मिनट पर चाँद के surface पर उतरने की आशा है। इससे पहले ISRO ने कहा था कि lander module 23 अगस्त को शाम 5 बजकर 47 मिनट पर चाँद के surface पर land करेगा।

रविवार को ISRO ने X (twitter) पर बताया कि, “दूसरे एवं अंतिम deboosting process में Lander Module Successfully Orbit में और नीचे आ गया है। Module अब internal investigation process से गुजरेगा तथा landing site पर सूरज के निकलने का इंतजार करेगा।”

23 अगस्त को जैसे ही lander ‘विक्रम’ चाँद के surface को touch करेगा तो उसकी गोद में बैठा rover ‘प्रज्ञान’ चांद के surface पर उतरेगा तथा study शुरू करेगा।

Disclaimer : इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल मनोरंजन और सामान्य जानकारी के उद्देश्य से प्रकाशित की गई है। हमारा यह ब्लॉग पूर्णता, विश्वसनीयता और सटीकता के बारे में कोई वारंटी नहीं देता है। यदि आप इस website से सम्बन्धित जानकारी को लेकर कोई भी कार्रवाई करते हैं, तो वह पूरी तरह से आपका अपना जोखिम होगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top