First_Notification_Logo

सीमाओं का प्यार : अब Bangladesh से Noida आई सानिया!!! जानें कैसे पहुँची भारत?

सीमाओं का प्यार : अब Bangladesh से Noida आई सानिया!!! जानें कैसे पहुँची भारत?

सीमा हैदर जोकि पाकिस्तान से भारत आई थी, उसका मामला अभी सुलझा नहीं है कि अब बांग्लादेश से भी एक महिला अपने बच्चे समेत नोएडा आ गई है। यह महिला पिछले 8 दिनों से नोएडा में ही रही है।

‘सोनिया अख्तर’ नाम की इस महिला के अनुसार नोएडा के एक व्यक्ति ने उससे शादी की तथा 3 साल साथ रहने के बाद उसे छोड़कर वह वापिस भारत के नोएडा शहर में आ गया है। एक जानकारी के अनुसार बांग्लादेश से नोएडा पहुँची यह महिला अपने बच्चे को भी अपने साथ लेकर आई है।

‘सोनिया अख्तर’ का दावा है कि सौरभकांत तिवारी जोकि नोएडा का रहने वाला है, उसने उससे बांग्लादेश में शादी की तथा उनका एक बच्चा भी है, जिसे लेकर वह अपने पति के पास रहने आई है।

इस महिला का आरोप है कि नोएडा का रहने वाला सौरभकांत तिवारी बांग्लादेश में नौकरी करता था। पहले उसे महिला से प्यार हुआ और फिर बाद में उसने उसके साथ शादी कर ली।

यह आरोप लगाया

महिला ने आरोप लगाते हुए कहा कि सौरभ ने मुस्लिम धर्म अपनाया था। जब वह Pregnant हुई तो सौरभ उसे यह कहकर भारत चला गया कि कुछ जरूरी काम निपटाने उसे भारत जाना है, कुछ समय बाद वह वापिस लौट आएगा लेकिन ऐसा नहीं हुआ वह वापिसनहीं आया।

महिला ने यह भी आरोप लगाया है कि सौरभ ने अपने सारे number बन्द कर लिए ताकि वह उससे contact न कर सके।

सीमा हैदर से प्रेरणा लेकर उसने वीजा लेकर भारत आने का decision लिया। जब वह नोएडा पहुँची तो पुलिस ने उसे Detain कर लिया तथा अब उसे सेक्टर – 62 में बने एक detention center में रखा गया है।

बांग्लादेश की रहने वाली है सानिया

सानिया के मुताबिक उसे सौरभ के साथ रहना है, फिर चाहे वह उसके साथ बांग्लादेश जाए या फिर उसे यहीं पर रखे। अब इस बात को लेकर जद्दोजहद चल रही है।

सीमा हैदर के बाद अब सानिया के case की वजह से नोएडा पुलिस की हालत ख़राब होने लगी है। इससे पहले पाकिस्तान की सीमा हैदर भी बिना किसी document के अपने 4 बच्चों के साथ अपने प्रेमी सचिन मीणा से मिलने भारत आई थी।

ऐसा बताया जा रहा था कि सचिन तथा सीमा की दोस्ती PUBG game के द्वारा हुई थी। सीमा हैदर का भी यही दावा है कि सचिन मीणा ने उसके साथ शादी की है।

Disclaimer : इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल मनोरंजन और सामान्य जानकारी के उद्देश्य से प्रकाशित की गई है। हमारा यह ब्लॉग पूर्णता, विश्वसनीयता और सटीकता के बारे में कोई वारंटी नहीं देता है। यदि आप इस website से सम्बन्धित जानकारी को लेकर कोई भी कार्रवाई करते हैं, तो वह पूरी तरह से आपका अपना जोखिम होगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top