First_Notification_Logo

Jammu and Kashmir News Update : आतंकवाद पर भारी पड़ा धारा 370 हटाना, 5 गुणा अधिक हुई गिरफ्तारी

artical 370

Article 370 हटाने से पहले जम्मू – कश्मीर आतंकवाद का गढ़ बना हुआ था। भारत में आतंकवाद से सम्बन्धित सबसे अधिक घटनाएँ घाटी में ही होती थीं लेकिन जब से Article 370 को हटाया गया है, जम्मू – कश्मीर में आतंकवाद के पाँव उखड़ने लगे हैं।

जम्मू – कश्मीर में आतंकवाद से सम्बन्धित घटनाओं में शामिल लगभग 2,300 से ज़्यादा लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है तथा यह संख्या 2015 से 2019 के बीच की गई गिरफ्तारियों की संख्या के comparatively 5 गुणा ज़्यादा है।

यदि आँकड़ों की बात की जाए तो Article 370 हटाने के बाद 5 अगस्त, 2019 से लेकर 20 जून, 2023 तक जम्मू – कश्मीर की overall security situation में काफ़ी सुधार देखा गया है। इस दौरान नागरिकों व सुरक्षा बलों के घायल होने, आतंकवादियों की भर्ती, grenade हमलों, पथराव, IED धमाकों आदि जैसे events में कमी आई है।

Central government ने 5 अगस्त 2019 को जम्मू – कश्मीर को special status देने वाले Article 370 को हटा दिया था और तत्कालीन राज्य को विभाजित करके 2 Union Territory लद्दाख और जम्मू – कश्मीर बना दिए थे।

चोटिल होने के मामले 68% तक हुए कम

यदि आँकड़ों को देखा जाए तो साल 2015 से साल 2019 के बीच आतंकवादी हमलों में लगभग 329 पुलिस तथा सुरक्षा कर्मियों मारे गए थे जबकि 5 अगस्त 2019 के बाद लगभग 146 सुरक्षा कर्मियों की मौत हुई, जो पिछले आँकड़े की तुलना में 56% कम है।

Article 370 हटने से पहले आतंकवादी हमलों में मारे गए लोगों की संख्या 119 थी, जो Article 370 हटने के बाद 107 हो गई है।

आतंकवादी तथा उनके सहयोगी हुए गिरफ्तार

पुलिस के पास से मिले आँकड़ों के मुताबिक, Article 370 हटने के बाद से कुल 2,327 आतंकवादी एवं उनके सहयोगियों को गिरफ्तार किया जा चुका है जबकि वर्ष 2015 से लेकर वर्ष 2019 के बीच इनकी संख्या सिर्फ़ 427 ही थी।

पुलिस ने बताया है कि साल 2015 से साल 2019 के बीच आतंकवादियों की भर्ती में भी काफ़ी कमी आई है। पहले भर्ती से सम्बन्धित लगभग 597 मामले सामने आए थे जबकि वर्ष 2019 से वर्ष 2023 के बीच ऐसे मामलों की संख्या में 23% की गिरावट आई है और भर्ती से सम्बन्धित मात्र 461 मामले ही सामने आए हैं।

अधिकारियों के कहे अनुसार 5 अगस्त, 2019 से लेकर जून 2023 तक सुरक्षा बलों से हुए encounters में 675 से अधिक आतंकवादी मारे गिराए जबकि साल 2015 से लेकर साल 2019 तक 740 से ज़्यादा आतंकवादी ढेर हुए।

Disclaimer : इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल मनोरंजन और सामान्य जानकारी के उद्देश्य से प्रकाशित की गई है। हमारा यह ब्लॉग पूर्णता, विश्वसनीयता और सटीकता के बारे में कोई वारंटी नहीं देता है। यदि आप इस website से सम्बन्धित जानकारी को लेकर कोई भी कार्रवाई करते हैं, तो वह पूरी तरह से आपका अपना जोखिम होगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top