First_Notification_Logo

क्या अधिक मीठा खाने से होती है डायबिटीज? जानें क्या कहते हैं डॉक्टर

क्या अधिक मीठा खाने से होती है डायबिटीज? जानें क्या कहते हैं डॉक्टर

Diabetes एक ऐसी गम्भीर बीमारी है जोकि आजकल हर दूसरे व्यक्ति में देखी जा सकती है। सिर्फ़ भारत में ही लगभग 10 करोड़ से अधिक लोग इस बीमारी से ग्रस्त हो चुके हैं जबकि 13 करोड़ से ज़्यादा लोग prediabetes से जूझ रहे हैं।

Diabetes की यह बीमारी विश्वभर में बड़ी तीव्र गति से फैल रही है तथा हर साल लाखों की संख्या में लोग इसके कारण अपनी जान गंवाते हैं। Diabetes होने पर लोगों का blood sugar level बढ़ जाता है, जो शरीर के अंगों को धीरे – धीरे नुकसान पहुँचना शुरू कर देता है।

लोगों में Diabetes को लेकर एक गलतफहमी यह भी है कि अधिक मीठा खाने से लोगों को Diabetes हो सकती है लेकिन यह अधूरा सच है। अत्यधिक मीठा खाने के कारण सिर्फ़ उन्हीं लोगों को Diabetes हो सकती है, जो prediabetes से जूझ रहे हैं या फिर जिन्हें Diabetes का अधिक खतरा है।

जो लोग completely healthy हैं, उन्हें मीठा खाने से Diabetes की बीमारी का खतरा नहीं होता। अभी तक यह बात prove नहीं हुई है कि अधिक मीठा खाना सीधे तौर पर Diabetes का कारण बन सकता है।

यह हैं डायबिटीज के प्रमुख कारण

  • मोटापा, खराब lifestyle, genetic कारण, unhealthy खान – पान तथा physical activity की कमी आदि Diabetes के प्रमुख कारणों में से एक हैं।

  • Diabetes की family background वाले लोगों को भी इसका खतरा सबसे अधिक होता है।

  • Steroids तथा कुछ दवाइयाँ लेने के कारण भी Diabetes की बीमारी हो सकती है।

  • इसके अलावा यह बीमारी alcohol का अधिक सेवन करने से भी हो सकती है।

  • Pancreas में कोई problem या अन्य medical issue भी आपको Diabetes का मरीज़ बना सकते हैं।

यदि देखा जाए तो prediabetes वाले लोगों को Diabetes का risk होता है। prediabetes एक ऐसी condition है, जिसमें व्यक्ति का blood sugar level normal से अधिक हो जाता है परन्तु Diabetes वाले level से कम होता है।

ऐसी situation में लोगों को सावधानी बरतनी चाहिए। यदि वह लोग ऐसा नहीं करते तो मात्र कुछ ही सालों में उन्हें Diabetes हो सकती है। हालाँकि डॉक्टर की advice तथा अत्यधिक सतर्कता से prediabetes की condition को reverse किया जा सकता है।

ऐसे कम करें डायबिटीज का खतरा

  • हेल्दी lifestyle अपना कर।

  • अच्छा और हेल्दी खाना खा कर।

  • समय – समय पर अपना health checkup करवा कर।

  • daily exercise करके।

  • alcohol का सेवन कम करके।

  • अपने weight को control में रखकर।

Disclaimer : इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल मनोरंजन और सामान्य जानकारी के उद्देश्य से प्रकाशित की गई है। हमारा यह ब्लॉग पूर्णता, विश्वसनीयता और सटीकता के बारे में कोई वारंटी नहीं देता है। यदि आप इस website से सम्बन्धित जानकारी को लेकर कोई भी कार्रवाई करते हैं, तो वह पूरी तरह से आपका अपना जोखिम होगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top