First_Notification_Logo

जानें रावण के महल से जुड़े इंटरेस्टिंग फैक्ट्स, रावण के महल में थीं 1000 सीढ़ियाँ, वॉटर सिस्टम, लिफ्ट समेत कई एडवांस्ड सुविधाएँ

जानें रावण के महल से जुड़े इंटरेस्टिंग फैक्ट्स, रावण के महल में थीं 1000 सीढ़ियाँ, वॉटर सिस्टम, लिफ्ट समेत कई एडवांस्ड सुविधाएँ

सोने की लंका का मालिक था रावण। यह तो हम सभी जानते हैं लेकिन इसके अलावा भी रावण के महल में ढेरों ऐसी सुविधाएँ थीं, जो आज के समय की technology को भी मात देती हैं।

रावण का महल कहाँ तथा कितना भव्य था? इसके बारे में आपको अधिक जानकारी नहीं होगी। आज इन्हीं राज़ के ऊपर से पर्दा उठाया जाएगा।

कहाँ है ‘रावण का महल’?

श्रीलंका में ‘सिगिरिया’ नाम का एक स्थान है, ऐसा कहा जाता है कि इसी स्थान पर रावण का महल हुआ करता था। ऐसी मान्यता है कि इस महल में हज़ारों सीढ़ियाँ थीं लेकिन अधिकतर लोग रावण तक पहुँचने के लिए लिफ्ट का प्रयोग किया करते थे।

रावण का यह महल जिस चट्टान पर बना हुआ था, वह बहुत विशाल है। ऐसी मान्यता है कि रावण का साम्राज्य मध्य श्रीलंका में बदुल्ला से होते हुए अनुराधापुरा, केंडी, पोलोन्नुरुवा तथा नुवारा एलिया तक विस्तृत था। इस महल को कुबेर द्वारा बनाया गया था।

माता सीता को कहाँ रखा गया था?

सिगरिया रॉक चट्टान पर एक प्राचीन महल का अवशेष है। यहाँ पर तालाब, किलेबन्द सीढ़ीदार बगीचे, फव्वारे, नहर आदि स्थित हैं। ऐसा माना जाता है कि इस स्थान पर रावण ने कुछ दिनों के लिए माता सीता को रखा था। फिर बाद में उन्हें दूसरे स्थान पर भेज दिया गया था।

इस महल की भव्यता के पीछे बहुत से कारण मौजूद थे। जिनमें से सबसे बेहतरीन यहाँ का water system था। इतनी ऊँचाई पर स्थित होने के बाद भी महल का पानी का system गजब का था। यहाँ पर रानियों के लिए बाग – बगीचे भी बने हुए थे।

होता था लिफ्ट का प्रयोग

रावण के महल में लगभग 1,000 सीढ़ियाँ थीं और top पर जाने के लिए एक lift भी लगी हुई थी। श्रीलंका की local media के अनुसार रगैला के जंगलों में लगभग 8 हज़ार फीट की ऊँचाई पर रावण के शव को एक mummy के रूप में रखा गया है।

रावण के शव पर एक अद्भुत लेप लगा हुआ है ताकि शव कभी भी खराब न हो। हालाँकि, इस बारे में अभी तक ऐसा कोई सबूत नहीं मिला है, जो इस बात को सही साबित करता हो।

Disclaimer : इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल मनोरंजन और सामान्य जानकारी के उद्देश्य से प्रकाशित की गई है। हमारा यह ब्लॉग पूर्णता, विश्वसनीयता और सटीकता के बारे में कोई वारंटी नहीं देता है। यदि आप इस website से सम्बन्धित जानकारी को लेकर कोई भी कार्रवाई करते हैं, तो वह पूरी तरह से आपका अपना जोखिम होगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top