First_Notification_Logo

India To Bharat News Update : भारत कब और कैसे तब्दील हुआ इंडिया में!!! जानें इसके पीछे की रोचक कहानी

India To Bharat News Update : भारत कब और कैसे तब्दील हुआ इंडिया में!!! जानें इसके पीछे की रोचक कहानी

G – 20 summit के दौरान राष्ट्रपति भवन में hosted dinner के Invitation letter को लेकर छिड़ी controversy के बीच देशभर में भारत शब्द तथा उसके अर्थ को लेकर खूब चर्चा की जा रही है।

opposition leaders का कहना है 9 सितम्बर के G – 20 dinner के invitation card में ‘President of bharat’ लिखा है जबकि इसपर President of India लिखा होना चाहिए। बस, अब इसी बात को लेकर social media पर ख़ूब discussion की जा रही है।

आज हम आपके साथ साझा करेंगे भारत से India तक का सफ़र।

प्राचीनकाल से भारतभूमि के भिन्न – भिन्न नाम थे, जैसे : आर्यावर्त, जम्बूद्वीप, भारतवर्ष, भारतखण्ड, हिन्दुस्तान इंडिया आदि। इन सभी नामों में से ‘भारत’ सबसे अधिक मान्य और popular रहा है।

भारत के इस नामकरण को लेकर कई मतभेद तथा धारणाएँ भी प्रचलित हैं। भारत की विविध संस्कृति की तरह अलग – अलग कालखण्डों में इसके अलग – अलग नाम मिलते हैं।

पहले इतिहास समझें

‘भारत’ नाम काफ़ी पुराना है तथा इस नाम का उपयोग भारतीय उपमहाद्वीप के बारे में बताने के लिए सदियों से जनश्रुतियों तथा भारतीय ग्रंथों में किया जाता रहा है।

‘भारत’ शब्द की उत्पत्ति के बारे में ऐसा कहा जाता है कि महाराज भरत के नाम पर इस देश का नाम भारत रखा गया यानी यह महाभारत जैसे हिन्दू महाकाव्यों में कथित महान सम्राट भरत से जुड़ा है।

वहीं, अगर मध्य काल की बात की जाए तो उस समय तुर्क एवं ईरानी लोगों ने सिंधु घाटी से भारत में प्रवेश किया। वह ‘स’ वर्ण का उच्चारण ‘ह’ करते थे। जिस वजह से तुर्कों ने भारत नाम के इस भूभाग के लोगों को हिन्दू कहा तथा इस तरह हिन्दूओं के देश को हिंदुस्तान का नाम दिया गया।

संविधान तथा स्वतंत्रता

1947 में जब ब्रिटिश शासन से भारत को आज़ादी मिली तो उसके सामने यह सवाल था कि इस newly formed nation के official नाम के रूप में कौन – सा नाम अपनाया जाए। भारत की सांस्कृतिक एवं भाषाई विविधता को देखते हुए संविधान में ‘इंडिया’ और ‘भारत’ दोनों नाम का प्रयोग करने का फ़ैसला किया गया।

यदि Indian Constitution की बात की जाए तो इसके Article 1 में कहा गया है कि, “इंडिया, जोकि भारत है, वह राज्यों का एक संघ होगा।” इस समझौते ने दोनों नामों के सांस्कृतिक और ऐतिहासिक महत्व को स्वीकार किया।

पिछले कुछ वर्षों में, ‘भारत’ नाम के comparatively ‘इंडिया’ नाम आम तौर पर अधिक प्रयोग किया जाने वाला नाम बन गया है। विशेषकर अंतरराष्ट्रीय संदर्भों में, जहाँ इसे ज़्यादा आराम से पहचान मिली है।

Disclaimer : इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल मनोरंजन और सामान्य जानकारी के उद्देश्य से प्रकाशित की गई है। हमारा यह ब्लॉग पूर्णता, विश्वसनीयता और सटीकता के बारे में कोई वारंटी नहीं देता है। यदि आप इस website से सम्बन्धित जानकारी को लेकर कोई भी कार्रवाई करते हैं, तो वह पूरी तरह से आपका अपना जोखिम होगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top